बरेली /बहेड़ी। 20 अक्टूबर 2025 खानकाह-ए-आलिया मंजूरिया शाहिदिया जामिया गौसिया बशीरुल उलूम, मोहल्ला शेखूपुर बहेड़ी में हर साल की तरह इस बार भी 79वां सालाना दो रोजा उर्स-ए-बशीरी व मंजूरी का आयोजन 16 और 17 नवम्बर को बड़े अकीदत व एहतराम के साथ किया जाएगा।
16-17 नवम्बर को होगा उर्स का आयोजन, दरगाह शरीफ में शुरू हुई हलचल

आज सुबह दरगाह शरीफ कमेटी की ओर से उर्स कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया गया। पोस्टर जारी होते ही दरगाह शरीफ पर तैयारियों की शुरुआत हो गई है।
इस बार का पोस्टर तीन भाषाओं — उर्दू, हिंदी और अंग्रेज़ी में तैयार किया गया है, जिसे बतौर दावतनामा देशभर में भेजा जा रहा है।
उर्स में आने वाले जायरीन की खिदमत के लिए अंजुमन मोहब्बाने बशीरी व मंजूरी की ओर से आम लंगर का इंतज़ाम किया जाएगा।
समूचे उर्स कार्यक्रम की निगरानी सज्जादानशीन सय्यद फैज़ी मियां कर रहे हैं।
इस मौके पर मौलाना सय्यद नूरी मियां, सय्यद सिब्तैन मियां, मौलाना सय्यद हसनैन मियां, मौलाना मोहम्मद आरिफ रज़वी, मौलाना हसन रज़ा, कारी मुहम्मद ताहिर फैजानी, हाफ़िज़ चांद बाबू, हाफ़िज़ अनीस, कफ़ील नेताजी, फैजुल मुस्तफा, मौलाना रफीकुल कादरी सहित अनेक उलेमा और मुरीद मौजूद रहे।
उर्स-ए-बशीरी व मंजूरी का यह ऐतिहासिक आयोजन इस बार भी रूहानियत, मोहब्बत और अमन का पैग़ाम लेकर आने वाला है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
