Oplus_16908288
काशीपुर। 2 नवंबर 2025 कांग्रेस पार्टी के द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। बता दे कि उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के पखवाड़े के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामसभा बसई-इस्लामनगर में एक सशक्त विचार गोष्ठी/चौपाल का आयोजन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरदासी लाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में पीसीसी सदस्य अलका पाल मौजूद रहीं। आयोजन का नेतृत्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने किया।

ग्रामसभा में जुटे सैकड़ों ग्रामीणों ने चौपाल के माध्यम से अपनी स्थानीय समस्याएं, जनहित के मुद्दे और विकास से जुड़ी मांगें कांग्रेस नेताओं के समक्ष रखीं। इस दौरान ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपते हुए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी दिक्कतों के त्वरित समाधान की मांग की।
मुख्य अतिथि अनुपम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ है और हर ग्राम पंचायत से उठने वाली समस्याओं को अब प्रशासनिक स्तर तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा, “जनता की बात सत्ता के गलियारों तक पहुँचाना ही कांग्रेस का संकल्प है।”
इस मौके पर महेंद्र बेदी, जितेंद्र सरस्वती, अजीता शर्मा, हनीफ गुड्डू, शादान इकबाल, राकेश भगत, ऋतुराज पाल, रमेश पाल, हरपाल सिंह, मोहित पाल, ऋषिपाल, रूप बसंत, सूरजपाल, प्रेम किशन, अब्दुल्ला, लक्ष्मण सिंह, जगदीश सिंह, विक्रम सिंह, सोमपाल सिंह, राजा हुसैन, रिजवान अहमद समेत अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्रामसभा में आयोजित यह विचार गोष्ठी कांग्रेस के “जनसंवाद और जनसंपर्क अभियान” का हिस्सा रही, जिसका उद्देश्य गांव-गांव जाकर जनता के मुद्दों को सुनना और उनके समाधान के लिए ठोस रणनीति बनाना है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
