Oplus_16908288
काशीपुर। 3 नवंबर 2025 कोतवाली पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीनने की घटना का खुलासा करते हुए एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है।
घटना 1 नवम्बर की है, जब वादिनी श्रीमती मीना बिष्ट स्कूल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया। शिकायत पर कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या 459/25 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर के निर्देश और पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 48 घंटे में मामले का खुलासा कर आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजीम पुत्र मोहम्मद नासिर निवासी मोहल्ला महेशपुरा, लक्ष्मीपुर पट्टी, थाना साबिक कोतवाली काशीपुर, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वनप्लस कंपनी का छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UK 19A–5071) बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली काशीपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरुद्ध पहले से ही 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट, झपट्टामारी और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
- FIR No. 139/2022 – धारा 356/411/34 IPC
- FIR No. 310/2022 – धारा 392/411 IPC
- FIR No. 311/2022 – धारा 392/411 IPC
- FIR No. 312/2022 – धारा 392/411 IPC
- FIR No. 314/2022 – धारा 392/411 IPC
- FIR No. 66/2023 – धारा 379/411 IPC
- FIR No. 83/2023 – धारा 379/411 IPC
- FIR No. 140/2023 – धारा 356/411/34 IPC
- FIR No. 314/2024 – धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट
पुलिस टीम:
एसआई कौशल भाकुनी, उप निरीक्षक गिरीश चंद्र, कांस्टेबल गिरीश मठपाल, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, कांस्टेबल ईश्वर सिंह।
काशीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से शहरवासियों में राहत की भावना है। पुलिस ने महज़ दो दिन में घटना का पर्दाफाश कर अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर में अपराध के लिए कोई जगह नहीं।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
