गदरपुर। 28 अक्टूबर 2025 जनपद उधम सिंह नगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गदरपुर पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं यूनिट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को 1.902 किलोग्राम शुद्ध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक काशीपुर, पुलिस अधीक्षक अपराध रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम और एसटीएफ ने यह संयुक्त ऑपरेशन किया।
पुलिस ने बताया कि 28 अक्टूबर की रात करीब 9:20 बजे नवाबगंज रोड स्थित अलखेदवी तिराहे के पास चेकिंग के दौरान हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक (UK06BL-3958) पर सवार एक युवक को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो पीले रंग की पारदर्शी पन्नियों में पैक कुल 1.902 किलोग्राम शुद्ध अफीम (कुल वजन 1.920 किग्रा) बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान भवदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी मकान नंबर-160, नवाबगंज, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उ.प्र.) उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह यह अफीम पारस अरोड़ा पुत्र बंटी, निवासी नवाबगंज, गुरुद्वारे के पास (थाना बिलासपुर, जिला रामपुर) से लेकर आता था और गदरपुर में इसे ₹2000 प्रति तोला के हिसाब से नशा करने वालों को बेचने की योजना थी।
अभियुक्त के खिलाफ FIR संख्या 283/2025, धारा 8/18/60 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
????गिरफ्तार अभियुक्त:
भवदीप सिंह, पुत्र मलकीत सिंह, निवासी मकान नंबर 160, नवाबगंज थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उ.प्र.), उम्र 19 वर्ष।
????बरामदगी:
- 1.902 किलोग्राम शुद्ध अफीम
- मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लेंडर (रंग स्लेटी ग्रे, रजिस्ट्रेशन नंबर UK06BL-3958)
????♂️पुलिस टीम – थाना गदरपुर:
- प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, थानाध्यक्ष गदरपुर
- उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा, चौकी प्रभारी महतोष
- कानि. मोहन भट्ट
- कानि. कुन्दन सिंह
????♂️एसटीएफ यूनिट कुमाऊं:
- उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी
- उप निरीक्षक विनोद जोशी
- कानि. वीरेन्द्र चौहान
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
