काशीपुर। 4 नवंबर 2025मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काशीपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। जोश और उत्साह से लबरेज माहौल में मुख्यमंत्री ने नगर निगम काशीपुर में 46.24 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री तय कार्यक्रम के अनुसार करीब सुबह 10:15 बजे रामनगर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काशीपुर नगर के सर्वांगीण विकास को गति देने वाली कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने
- 30.73 करोड़ रुपये की लागत से 159 सड़क और नाली निर्माण कार्य,
- 5.62 करोड़ रुपये से 69 आवश्यक विकास कार्य,
- 3.40 करोड़ रुपये से गैस आधारित पशु शवदाह गृह निर्माण,
- 3.75 करोड़ रुपये से कम्प्यूटरीकृत कंट्रोल रूम की स्थापना,
- तथा 2.74 करोड़ रुपये से राष्ट्रीय राजमार्ग बाजपुर रोड और मानपुर रोड पर पीसीसी टाइल्स पैविंग कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

नगर के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी महापौर के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने इतने बड़े पैमाने पर विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है। जनता में महापौर दीपक वाली द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी के काशीपुर आगमन को नगर के लिए ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से शहर का कायाकल्प होगा।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
