काशीपुर। 4 नवंबर 2025 अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए थाना आईटीआई पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में एक युवक को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना आईटीआई क्षेत्र के शिवलालपुर अमर झंडा गुलड़िया रोड से रामपुर मानपुर दत्त गांव जाने वाली सड़क पर पुलिस ने मौ० आलिम पुत्र मौ० हनीफ निवासी ग्राम बांसखेड़ा, थाना आईटीआई (उम्र 25 वर्ष) को पकड़ा। तलाशी में आरोपी के पास से मिला —
???? एक पिस्टल सेल्फ फैक्ट्रीमेड 32 बोर,
???? एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस 32 बोर,
???? दो तमंचे 315 बोर,
???? दो जिंदा कारतूस 315 बोर।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये सभी असलहे उसे उसके ही गांव के मोहम्मद कासिम पुत्र स्व. अब्दुल सलीम ने दिए थे। कासिम इन हथियारों की सप्लाई कर उनसे पैसे वसूलता था, जिसके बदले में आलिम को 1500–2000 रुपये मिलते थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का आदी है और उसके खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी मोहम्मद कासिम की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
???? थाना आईटीआई पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
गिरफ्तारी टीम:
1️⃣ श्री कुंदन रौतेला – थानाध्यक्ष आईटीआई
2️⃣ उ.नि. जितेंद्र कुमार – चौकी प्रभारी पैगा
3️⃣ अ.उ.नि. सोमवीर सिंह
4️⃣ का. 292 योगेश चौधरी
5️⃣ का. 690 दिनेश तिवारी
???? काशी क्रांति की रिपोर्ट
“अपराधी कितने भी चालाक क्यों न हों, पुलिस की पकड़ से बचना मुश्किल है।”
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
