देहरादून। 05 नवम्बर 2025 (काशी क्रांति)। उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि राज्य के प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सक डॉ० (प्रो०)दिनेश चंद पसबोला को मानद डॉक्टर ऑफ साइंस (Honorary D.Sc.) की उपाधि सम्मान के लिए ग्लोबल अचीवर्स यूनिवर्सिटी, पुणे (महाराष्ट्र) द्वारा नामित किया गया है। यह सम्मान उन्हें आयुर्वेदिक साइंस एवं योगिक साइंस के क्षेत्र में उनके लंबे शोध, योगदान और समर्पण के लिए प्रदान किया जा रहा है।
आयुर्वेदिक साइंस और योगिक साइंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला बड़ा सम्मान

गौरतलब है कि डॉ० पसबोला का नाम पहले भी कई प्रतिष्ठित उपलब्धियों से जुड़ा रहा है। उन्हें इससे पूर्व डॉक्टरेट (Ph.D.), उच्च डॉक्टरेट (D.Litt) तथा दो बार प्रोफेसरशिप उपाधि से नवाज़ा जा चुका है। यही नहीं, उनके नाम विभिन्न वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक्स में भी अंकित हैं — जो उनके अथक परिश्रम और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रमाण है।
डॉ० पसबोला वर्तमान में उत्तराखंड आयुर्वेद विभाग में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और वर्षों से आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति एवं योग विज्ञान को समाज में प्रोत्साहन देने का कार्य कर रहे हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर आयुर्वेदिक और शैक्षणिक जगत के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों और सहयोगियों द्वारा बधाई और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। सभी ने इसे उत्तराखंड की धरती के लिए गौरव का क्षण बताया है।
काशी क्रांति परिवार की ओर से भी डॉ० (प्रो०) डी० सी० पसबोला को इस असाधारण सम्मान के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
