रिपोर्ट अली अकबर
काशीपुर केंद्र की भाजपा सरकार तथा उत्तराखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि ढींगरा ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 3 कृषि विधेयक बिल बनाए हैं। जो कि किसान विरोधी हैं। जिसका देश भर के किसान कड़ा विरोध कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि ऐसी कड़कड़ाती सर्दी में किसान रोड पर आकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। तो वहीं राज्य सरकार के मंत्री और विधायक कृषि कानूनों को सही बताते हुए रुद्रपुर में किसानों की रैली का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक हरभजन सिंह चीमा भी काशीपुर से ट्रैक्टर ट्राली से रुद्रपुर के लिए किराए पर कोसी नदी में खनन पर चलने वाले ट्रैक्टर ट्राली रुद्रपुर के लिए रैली में लेकर गए हैं। जो कि गलत है।

उनमें से कोई भी ट्रैक्टर किसी भी किसान भाई का नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार क्या साबित करना चाहती है। सरकार को किसानों की मांगें मानते हुए तीनों कृषि विधायक कानूनों को वापस लेना चाहिए। तभी किसानों को न्याय मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ ऐसी कड़ाके की सर्दी में किसान दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर बिलों का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। और दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी रुद्रपुर में कृषि विधायक बिल के समर्थन में रैली करके किसानों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि अब देश भारतीय जनता पार्टी को भलीभांति पहचान चुका है। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में किसान भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेसी परचम लहराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड सरकार ने गन्ने की फसल का बकाया भुगतान तथा अब की धान की फसल का भुगतान भी अभी तक नहीं किया है। जिससे किसान बहुत परेशान है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
