काशीपुर। 5 नवंबर 2025 सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, किला स्ट्रीट काशीपुर में 4 नवम्बर 2025 को “महिला सप्त शक्ति संगम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन महिलाओं की सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक भूमिका को समर्पित रहा, जिसमें मातृशक्ति ने अपनी प्रतिभा और नेतृत्व का अद्भुत प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नीमा अग्रवाल (क्षेत्र कार्य वाहिका) रहीं, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में महिलाओं के उत्थान, समाज निर्माण में उनकी भूमिका एवं संस्कारों के संवहन में उनके योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेविका श्रीमती सुरभि अग्रवाल ने की, जबकि श्रीमती अनमोला शर्मा (प्रांत संयोजिका) और श्रीमती शेफाली पांडेय (जिला संयोजिका) ने बतौर विशिष्ट अतिथि मंच की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का सफल संयोजन श्रीमती निधि रानी (आचार्या, सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, किला स्ट्रीट) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य तथा समस्त आचार्या का विशेष योगदान रहा।
अंत में विशिष्ट माताओं को सम्मानित कर समारोह का समापन किया गया। पूरे कार्यक्रम में नारी शक्ति के समर्पण, संस्कृति और संकल्प की झलक साफ दिखाई दी, जिसने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
