फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के बारे में सोशल मीडिया और कुछ तथाकथित चैनलों पर उनकी मृत्यु संबंधी झूठी खबर फैलाना देशभर में चिंता और आक्रोश का विषय बना हुआ है।
खबरों की सच्चाई से अनजान होकर अफवाह फैलाने वालों ने न केवल एक सम्मानित कलाकार की गरिमा को ठेस पहुँचाई बल्कि परिवार की भावनाओं को भी गहरी चोट पहुंचाई।

बॉलीवुड अभिनेत्री और धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने ट्विटर के माध्यम से कड़ी नाराजगी जताई, कहा—
“यह जो हो रहा है वह अक्षम्य है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता का सम्मान करें।”

धर्मेंद्र के प्रति देशवासियों का प्रेम जगजाहिर है, लेकिन किसी की बीमारी के समय इस तरह की मिथ्या खबरें फैलाना समाज और मीडिया दोनों की संवेदनहीनता को दर्शाता है।
अफवाहों के दौर में जिम्मेदार मीडिया की जरूरत
इस घटना ने फिर साबित कर दिया कि दौड़-भाग वाली खबरों की दुनिया में फैक्ट चेक, संवेदनशीलता और मनोवैज्ञानिक जिम्मेदारी पहले और सर्वोच्च होने चाहिए।
किसी भी सार्वजनिक व्यक्ति की निजी स्थिति पर झूठी जानकारी फैलाना न केवल अनैतिक है बल्कि मानवता के सिद्धांतों के विरुद्ध भी।
समाज को संदेश
- अफवाहें न फैलाएं, न उन पर विश्वास करें
- समाचार को साझा करने से पहले स्रोत की पुष्टि करें
- किसी भी परिवार की पीड़ा और निजी संघर्ष का सम्मान करें
- मीडिया TRP के लिए नहीं, सत्य के लिए जिम्मेदार बनें
आपकी एक झूठी खबर किसी परिवार के लिए सदमे से कम नहीं।”
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
