नई दिल्ली / काशीपुर, 11 नवम्बर 2025।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा आज जारी सूची में काशीपुर को नई ऊर्जा देने वाला बड़ा नाम सामने आया है। संगठन के काशीपुर/बाजपुर/जसपुर/ जिलाध्यक्ष बनाई गई है।महानगर कांग्रेस की बागडोर अब श्रीमती अलका पाल के हाथों में सौंपी गई है। एआईसीसी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र में उन्हें आधिकारिक रूप से काशीपुर सिटी कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति कांग्रेस के प्रदेश स्तर पर नए सिरे से संगठन सशक्तिकरण अभियान का हिस्सा है, जिसमें गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक बार फिर अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि प्रीतम सिंह को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

???? श्रीमती अलका पाल का बयान — “काशीपुर की जनता की आवाज़ बनूंगी, संघर्ष की हर रेखा पर कांग्रेस का परचम लहराएगा”
नई जिम्मेदारी मिलने पर श्रीमती अलका पाल ने कहा —
“यह केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जिम्मेदारी है। काशीपुर की हर गली, हर घर में कांग्रेस का संदेश पहुँचाना मेरा संकल्प है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर हम जनहित के हर मुद्दे पर संघर्ष करेंगे। आज देश और प्रदेश को जनविरोधी नीतियों से मुक्ति दिलाने का समय है, और काशीपुर से परिवर्तन की शुरुआत होगी।”
उन्होंने आगे कहा —
“महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों की दुर्दशा और नगर के विकास जैसे हर मुद्दे पर कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आवाज़ उठाएगी। यह लड़ाई जनता की उम्मीदों की है — और हम इसे पूरी ताक़त से लड़ेंगे।”
???? मुख्य बिंदु:
- ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने 27 जिलों के कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी की।
- काशीपुर जिला अध्यक्ष बनीं श्रीमती अलका पाल।
- पार्टी ने प्रदेश स्तर पर संगठन पुनर्गठन की नई दिशा दी।
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए श्री गणेश गोदियाल।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
