Oplus_16908288
काशीपुर। 16 नवंबर 2025 कोतवाली पुलिस एक व्यक्ति को खास की सूचना पर दबोच लिया जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी लिए तो आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 33.44 ग्राम स्मैक बरामद की है। बता दें कि पुलिस ने मुखबिर ख़ास ने सूचना दी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से नशीला पदार्थ बेचने जा रहा है पुलिस ने मुखबिर ख़ास की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस ने घेरा बंदी करते हुए 14 नवंबर की रात को ढकिया रायपुर रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग के दौरान SOG काशीपुर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 33.44 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसे वह मोटरसाइकिल संख्या UK 18 F 2571 से ले जा रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेंद्र कुमार,पुत्र रामलाल निवासी ग्राम ध्याननगर, थाना जसपुर, जनपद उधमसिंहनगर आरोपी अपने नेटवर्क के लिए मादक पदार्थ सप्लाई कर रहा था, जिसकी पुष्टि पुलिस जांच में हो रही है।

उधमसिंहनगर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश और पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के कुशल नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली काशीपुर में एफआईआर नंबर 474/2025, धारा 8/21/60 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम में
• उप निरीक्षक सुनील सुतेड़ी – प्रभारी SOG काशीपुर
• उप निरीक्षक हेमचंद तिवारी
• उप निरीक्षक गणेश पांडे
• हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार
• हेड कांस्टेबल दीपक कुमार – SOG
• कांस्टेबल हरीश – SOG
क्राइम का नेटवर्क ध्वस्त करने की दिशा में बड़ी कामयाबी
काशीपुर पुलिस की यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है—नशा तस्करी में शामिल कोई भी व्यक्ति कानून की पकड़ से बच नहीं सकता।
शहर को नशामुक्त बनाने के अभियान में यह गिरफ्तारी एक और मजबूत कदम है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
