काशीपुर। 16 नवंबर 2025 अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के तत्वाधान में शिवालिक होली माउंट अकैडमी, काशीपुर में एक विशाल ब्राह्मण सभा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें ब्राह्मण समाज की समस्याओं, उत्थान और विकास पर व्यापक मंथन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान राधे हरि राजकीय महाविद्यालय के नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष जतिन शर्मा तथा शिवलालपुर डल्लू के नवनिर्वाचित प्रधान शौर्य लखेड़ा का माल्यार्पण कर एवं सम्मान पत्र प्रदान कर जोरदार स्वागत किया गया।

समाज की एकता, युवाओं की भूमिका और विकास पर गूंजे सारगर्भित विचार
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव विश्व को एकता, ज्ञान और मानव सेवा का सशक्त संदेश दिया है। राष्ट्र निर्माण में ब्राह्मण समाज की भूमिका ऐतिहासिक रही है और आगे भी समाज को मार्गदर्शन देता रहेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तराखंड रत्न सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा, “आज देश की तरक्की में युवा ब्राह्मणों का योगदान निर्णायक है। समाज तभी मजबूत होगा जब युवा दिशा और दृष्टि के साथ आगे आएंगे।”
कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री संदीप चतुर्वेदी ने किया, जबकि आयोजन के संयोजक शिवालिक होली माउंट अकैडमी के प्रबंधक बसंत बल्लभ भट्ट ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
सभा में उपस्थित भास्कर त्यागी एडवोकेट ने समाज को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज को संगठित होकर अपनी सामाजिक भूमिका मजबूती से निभानी होगी।
कार्यक्रम में उमेश जोशी एडवोकेट, शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, संदीप चतुर्वेदी, बसंत बल्लभ भट्ट, बार अध्यक्ष अवधेश चौबे, गिरिजेश खुल्वे, मोहन चंद्र प, गिरीश चंद्र अधिकारी, लता शर्मा, भास्कर त्यागी एडवोकेट, देवांग मिश्रा एडवोकेट, पंकज पंत, बी.सी. नौटियाल सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
