काशीपुर। 19 नवंबर 2025 नशा माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए काशीपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने देर रात टांडा बागवाला–टांडा उज्जैन रोड पर चेकिंग के दौरान एक स्कूटी UK18C-5740 को रोका, और 8 लाख रुपये से अधिक कीमत की नशीली दवाओं की भारी खेप बरामद कर सनसनी फैला दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि एक तस्कर स्कूटी से दो गत्तों की पेटियों में नशीले इंजेक्शन लेकर गुजरने वाला है। सूचना पर तत्काल विश्वास करते हुए पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और आरोपी को धरदबोचा।
जामा तलाशी में गत्ते की दो पेटियों से BINORPHINE–BUPRENORPHINE INJECTION IP के 200 कार्टन—कुल 5000 इंजेक्शन, और तीन पेटियों से CODINE PHOSPHATE & TRIPROLIDINE HCL की 326 बोतलें बरामद हुईं। इनकी बाज़ार कीमत 8 लाख रुपये से भी अधिक बताई गई है, जो नशे के अवैध कारोबार के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करती है।
मौके पर पहुंचे वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने जाँच में इसकी पुष्टि की कि दोनों उत्पाद Controlled Drugs की श्रेणी में आते हैं और बिना वैध लाइसेंस इनके परिवहन पर NDPS Act के तहत सख्त कार्रवाई अनिवार्य है।
गिरफ्तार आरोपी दीपक ठाकुर, निवासी शक्तिखेड़ा (मुरादाबाद), उम्र 24 वर्ष, को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में लेकर NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया।
कार्रवाई में एसओजी प्रभारी सुनील सुतेड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण चंद आर्या, उपनिरीक्षक हेमचंद तिवारी, मनोज सिंह धोनी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, कांस्टेबल हरीश, कैलाश तोमकयाल व औषधि विभाग की टीम—नीरज कुमार, शुभम कोटनाला, निधि शर्मा शामिल रहे।
एसएसपी मिश्रा ने कठोर चेतावनी देते हुए कहा—
“जिले में नशा तस्करी किसी कीमत पर नहीं पनपने दी जाएगी… अभियान और भी तीव्र होगा।”
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
