Oplus_16908288
काशीपुर। 20 नवंबर 2025 प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते तीन वर्षों में बनाए गए निवास प्रमाण पत्रों की व्यापक जांच के आदेश पर राजनीतिक माहौल और तेज़ हो गया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य की जनसंख्या संरचना (Demography) बदलने की साजिश रचने वालों के खिलाफ सरकार की यह कार्रवाई पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अब ऐसे व्यक्तियों की पहचान तय है, जो राज्य के संसाधनों और योजनाओं पर अनुचित लाभ उठाने की कोशिश कर रहे थे।

आशीष गुप्ता ने कहा कि इस जांच से कालनेमी व उनके राजनीतिक सहयोगियों द्वारा फैलाई जा रही तमाम आशंकाएं खत्म हो जाएंगी। राज्य सरकार का उद्देश्य साफ है—योजनाओं और व्यवस्थाओं का लाभ केवल स्थानीय पात्र नागरिकों तक पहुंचे। अगर कोई इनके हितों पर चोट पहुँचाने का प्रयास करेगा, उसे कानून के सामने जवाब देना होगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के अब तक के फैसले जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप रहे हैं, और प्रदेश की जनता हमेशा इन निर्णयों का खुले दिल से स्वागत करती आई है।
आशीष गुप्ता ने आगे कहा कि ऊर्जावान मुख्यमंत्री धामी लगातार जनता के हित में निर्णय लेने के लिए तत्पर रहते हैं, जबकि विपक्ष उनकी जनहितकारी नीतियों से स्पष्ट रूप से असहज दिखाई देता है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
