Oplus_16908288
काशीपुर, 23 नवंबर 2025।
उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की काशीपुर यूनिट की वार्षिक जनरल बॉडी मीटिंग आज K-Max रेस्टोरेंट, आवास विकास, काशीपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में स्टेट चुनाव पर्यवेक्षक कॉमरेड जिया-उल-हक़ की अध्यक्षता में पूर्ण लोकतांत्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई निर्वाचित कार्यकारिणी
- कॉमरेड गोपाल बिष्ट — अध्यक्ष
- कॉमरेड अखिल शर्मा — सचिव
- कॉमरेड अनुज कौशिक — कोषाध्यक्ष
- कॉमरेड पवन जोशी — उपसचिव
- कॉमरेड गिरीश सुंदरियाल — उपाध्यक्ष
- ई.सी. बॉडी सदस्य:
कॉमरेड शैलेंद्र कुमार, कॉमरेड विशाल कांबोज,
कॉमरेड तरुण चौधरी, कॉमरेड अबरार अहमद खान,
कॉमरेड मोहित चौहान एवं कॉमरेड सुनील जोशी।
नई कार्यकारिणी को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया तथा सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं एकजुट बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में उठे महत्वपूर्ण मुद्दे
बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा पारित चार ‘काले श्रम विरोधी कानूनों’ का कड़ा विरोध दर्ज किया। साथ ही, भविष्य में संगठन द्वारा सदस्यों के हित में आयोजित कार्यक्रमों को अधिक से अधिक सदस्य संख्या के साथ सफल बनाने का प्रण लिया गया।
कार्यक्रमों में मेंबरशिप कलेक्शन और ग्रीन कार्ड चेकिंग को भी विशेष रूप से शामिल किया जाएगा।
सभा में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और बैठक पूर्ण गरिमा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुई।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
