रिपोर्ट अली अकबर
काशीपुर। सड़क दुर्घटना में एक 25 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने उसे सरबर खेड़ा में स्थित केवीआर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि आज दोपहर करीब 12:00 बजे एक 25 वर्षीय व्यक्ति नाम पता अज्ञात को किसी अज्ञात वाहन ने काशीपुर से मुरादाबाद रोड पर स्थित ग्राम कुदईयोवाला मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने ले जाकर मुरादाबाद रोड स्थित केबीआर अस्पताल में भर्ती कराया है।

सूचना मिलते ही सूर्या चौकी प्रभारी विनय मित्तल केवीआर अस्पताल पहुंचे जहां पर उन्होंने मरीज से संबंधित जानकारी प्राप्त की। परंतु मरीज का नाम पता अज्ञात है। उपरोक्त व्यक्ति की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्र में छानबीन की जा रही है। उपरोक्त व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि सूर्या चौकी प्रभारी विनय मित्तल ने अस्पताल प्रशासन से मरीज का सही से उपचार करने के लिए आग्रह किया है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
