काशीपुर। 28 नवंबर 2025 फैक्ट्री परिसर में युवक ने पंखे से लटककर की आत्महत्या सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुरादाबाद रोड स्थित पेपर मिल में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां फैक्ट्री परिसर में कमरे में रहने वाले युवक भानु चंद्र डे उर्फ मनोज उम्र 52(पिता – प्रमोद), निवासी अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) ने पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना का खुलासा तब हुआ, जब उसका रूममेट रात करीब 10 बजे ड्यूटी खत्म करून कमरे पर लौटा। अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल फैक्ट्री प्रबंधन को जानकारी दी। प्रबंधन ने रात्रि लगभग 11 बजे सूर्या चौकी पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मृतक पिछले 10 वर्षों से मुरादाबाद रोड स्थित एक पेपर मिल में कार्यरत था और फैक्ट्री परिसर में बने कमरों में ही रहता था।
सूर्या चौकी के उपनिरीक्षक रवीश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी भी परिजन का मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि मृतक के पते के आधार पर स्थानीय पश्चिम बंगाल पुलिस थाने को सूचना भेजी जाएगी, ताकि परिजनों को अवगत कराया जा सके।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
