काशीपुर। 28 नवंबर 2025
शहर की पत्रकारिता को नई दिशा देने वाले, बेबाक लेखनी के धनी, सांध्य दैनिक ‘दशानन’ के संपादक अनिरुद्ध निझावन जी का आज आकस्मिक निधन हो गया। अलीगंज रोड स्थित फसियापुरा निवासी निझावन जी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आज दोपहर करीब 2 बजे अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
काशीपुर पत्रकारिता जगत ने खोया अपना ‘भीष्म पितामह

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शनिवार प्रातः 10 बजे गैंग बाबा रोड स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

पत्रकारिता का स्तंभ ढह गया—शहर में शोक की लहर
निझावन जी के निधन की खबर से पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और राजनीतिक वर्ग में गहरा शोक फैल गया।
काशीपुर मीडिया सेंटर सहित अनेक संगठनों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
बेबाक सवालों के प्रतीक—जो लिखा, सच लिखा
अनिरुद्ध निझावन केवल एक संपादक नहीं, बल्कि काशीपुर पत्रकारिता का विवेक, साहस और आत्मा थे।
उन्हें पत्रकारिता का भीष्म पितामह कहा जाता था—
क्योंकि वे उन मुद्दों पर भी सवाल उठाने का साहस रखते थे,
जिन पर सवाल पूछने की हिम्मत अक्सर पत्रकार भी नहीं कर पाते।
किसी भी जनप्रतिनिधि की प्रेस कॉन्फ्रेंस में
तथ्यों पर आधारित, निडर और सटीक प्रश्न पूछना
उनकी पहचान थी।
उन्होंने कभी कलम को झुकने नहीं दिया—
और न ही सच्चाई को किसी दबाव में दबने दिया।
काशीपुर उनकी कमी हमेशा महसूस करेगा
आज वे इस दुनिया से अलविदा कह गए,
लेकिन उनकी लेखनी, उनके मूल्य,
और सच के लिए खड़े होने का उनका साहस
काशीपुर की पत्रकारिता को आने वाले समय में मार्गदर्शन देता रहेगा।
उनकी यह विरासत—
“सवाल पूछो, सच लिखो, और सच के साथ खड़े रहो”—
हमेशा जीवित रहेगी।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
