रामनगर। रामनगर टैक्स बार द्वारा विधि महोत्सव का भव्य आयोजन रविवार को बनियन रिट्रीट, छोई में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल, तथा विशिष्ट अतिथियों में चंद्रशेखर जोशी (निदेशक—वासुदेव कॉलेज ऑफ लॉ, हल्द्वानी), ताराचंद्र घिंडियाल (संयोजक—नेकी की दीवार), राहुल अग्रवाल (निदेशक—ओम साई कंप्यूटर, पीरूमदारा) और हरीमान, (अध्यक्ष—होटल एसोसिएशन रामनगर) शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट पूरन चंद्र पांडे द्वारा की गई, जबकि संचालन उपसचिव मनु अग्रवाल और फ़िरोज़ अंसारी ने संयुक्त रूप से संभाला।
इस दौरान संविधान दिवस और विधि महोत्सव के महत्व पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा समाज में विधिक जागरूकता को बढ़ाने पर बल दिया गया।
30 समाजसेवियों को ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’
विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 30 नागरिकों को इस अवसर पर ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से—
संजय नेगी, नरेन्द्र शर्मा, भुवन डंगवाल, प्रेमचंद्र जोशी, हेम चंद्र पांडे, शिशुपाल सिंह रावत, दीप रजवार, इमरान अहमद खान, विनीत रिखाड़ी, मोहित अग्रवाल, सुबोध चमोली, मालवी दुआ, रुचिका रानी, एडवोकेट विक्रम भट्ट, नसीम अहमद, तहसीन रजा सहित कई अन्य शामिल रहे।

इसके अलावा—डॉ. गिरीश घुघुतीयाल, याना खान, पंकज रावत, हेमचंद्र भट्ट, घनश्याम गोला, प्रदीप पुठिया, खस्ती नंदन जोशी, हाईकोर्ट के अक्षय लटवाल तथा सौरभ अधिकारी—का सम्मान उनकी अनुपस्थिति में बार के सचिव द्वारा ग्रहण किया गया।
अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के साथ-साथ अनेक विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इनमें—
राज्य कर विभाग से असिस्टेंट कमिश्नर अनिल सिन्हा,
राज्य कर अधिकारी अजय प्रकाश,
केंद्रीय जीएसटी इंस्पेक्टर मोनिका पंत,
वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान
सहित अनेक अधिकारी शामिल रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम के दौरान अरहीन, इमरान और गायत्री रिखाड़ी ने मनमोहक संगीत प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में पूनम गुप्ता, शबाना सैफी, इंदु ध्यानी, पूजा पटवाल, एडवोकेट प्रबल बंसल, गौरव गोला, विशाल रस्तोगी, गुलरेज़ रज़ा, लईक अहमद, सागर भट्ट, मनोज बिष्ट, जिशान मलिक, शोभित अग्रवाल, फैजुल हक, संजीव अग्रवाल, भोपाल रावत, नावेद सैफी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
