Oplus_16908288
काशीपुर। 3 दिसंबर 2025
काशीपुर मीडिया सेंटर आज गहरे मर्म और शोक का केंद्र बन गया। पत्रकारों की नम हुई आँखें और भारी पड़े स्वर यह बता रहे थे कि शहर ने अपने दो ऐसे पत्रकार खो दिए हैं, जिनकी भरपाई आने वाले वर्षों तक संभव नहीं होगी।

स्वर्गीय अनिरुद्ध निझावन — स्वर्गीय अज़ीम ख़ान को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अनिरुद्ध निझावन और स्वर्गीय अज़ीम ख़ान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए पूरा मीडिया जगत शोक में डूब गया।
दोनों को काशीपुर पत्रकारिता का स्तंभ, वटवृक्ष और मार्गदर्शक माना जाता था।

????️ पत्रकारिता के दो सितारे हमेशा के लिए ओझल
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद पत्रकारों ने कहा—
“इन दोनों दिग्गजों ने सत्य, साहस और निष्पक्षता की जो परंपरा स्थापित की है, वही हमारी आगे की पत्रकारिता का मार्गदर्शन करेगी।”
सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दोनों दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना की गई।
???? श्रद्धांजलि देने पहुँचे शहर के वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी
इस भावनात्मक अवसर पर उपस्थित रहे—
अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी,सिद्धार्थ निझावन,रफ़ी ख़ान,एफ़यू ख़ान,आदर्श सिंह,अभय पांडे,बृजेश पांडे,जीवन सिंह,अरुण कुमार,गजेंद्र यादव,
करण सिंह,मोहम्मद शमी,नफ़ीस अहमद,मो. अर्शी,विपिन चौहान,नाज़िम मंसूरी,जगदीश प्रसाद,अली अकबर,फरीद सिद्दीकी,मुकीम आलम,आसिम अज़हर,अकरम चौधरी,जुगनू ख़ान,मनोज श्रीवास्तव,आबिद रज़ा,रिज़वान एहसान,अभिषेक बालोदी,रोशन सिंह,माणिक गुप्ता,तथा समस्त पत्रकार साथी।
????️ “उनके मूल्य—उनकी सबसे बड़ी विरासत”
सभी पत्रकारों ने एक स्वर में कहा—
“निझावन जी और ख़ान साहब ने पत्रकारिता को नई दिशा दी।
उनकी सत्यपरक सोच, निडर लेखनी और समाज के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
