Oplus_16908288
कशीपुर।
आई.एस.ए.ए.एस ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त समाज – स्वस्थ समाज” अभियान को देशभर में सराहना मिल रही है। ट्रस्ट का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को नशा मुक्त बनाना, गरीब–मजलूमों की परिस्थिति के अनुसार निस्वार्थ सेवा करना और भारत राष्ट्र की सेवा में सदैव समर्पित रहना है।

इसी कड़ी में देश की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा (IAS) ने भी ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे उपचार व पुनर्प्राप्ति अभियान की प्रशंसा करते हुए निरंतर सहयोग प्रदान किया है।
ISAAS (भारत) की ओर से जारी संदेश में कहा गया—
“हमारे उपचार एवं रिकवरी मिशन के प्रति डॉ. सुमिता मिश्रा जी का निरंतर मार्गदर्शन, समर्थन और प्रोत्साहन अमूल्य है। उनका प्रेरक नेतृत्व हमें राष्ट्र की सेवा करने, परिवारों को सुरक्षित रखने और नशे से प्रभावित लोगों के जीवन को बदलने की दिशा में और मज़बूती प्रदान करता है।”
ट्रस्ट ने कहा कि—
“हम सब मिलकर करुणा, सेवा और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं, ताकि हर व्यक्ति को नशा मुक्त एवं सम्मानजनक जीवन मिल सके।”
???????? ISAAS (भारत) — पदार्थ दुरुपयोग एवं संबद्ध सेवा संस्थान
समर्पण, सेवा और समाज सुधार की अग्रिम पंक्ति में।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
