काशीपुर।
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के किसानों के हित में एक ऐतिहासिक और अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए वर्ष 2025–26 के लिए गन्ना समर्थन मूल्य (SAP) में बढ़ोतरी की है। यह निर्णय सीधे तौर पर लाखों गन्ना किसानों की आय बढ़ाने वाला साबित होगा।

???? नए गन्ना मूल्य (2025–26)
- अगेती प्रजाति: ₹400 प्रति क्विंटल
- सामान्य प्रजाति: ₹390 प्रति क्विंटल
- अनुपयुक्त प्रजाति: ₹355 प्रति क्विंटल
यह बढ़ोतरी प्रदेश के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण सुधारों में से एक मानी जा रही है, जिसकी किसान संगठनों व गन्ना समितियों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी।

???? जिला काशीपुर किसान मोर्चा की प्रतिक्रिया
जिला काशीपुर के भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों और किसान भाइयों ने इस निर्णय का स्वागत किया है।
जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा काशीपुर, श्री बलकार सिंह ने कहा:
“माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने किसान हित में यह बड़ा फैसला लेकर यह सिद्ध कर दिया है कि उनकी सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह समर्पित है। इस निर्णय में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह नेगी जी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मैं जिला काशीपुर के सभी किसानों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी और माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह नेगी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। हमें विश्वास है कि आगे भी किसान हित में ऐसे ही ऐतिहासिक निर्णय लिए जाते रहेंगे।”
???? किसानों में खुशी की लहर
गन्ना मूल्य वृद्धि की घोषणा के बाद काशीपुर और आसपास के क्षेत्रों में किसानों में उत्साह दिखाई दे रहा है। गन्ना उत्पादन बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में यह कदम बेहद कारगर माना जा रहा है।
???? कृषि एवं उत्तराखंड की बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें काशी क्रांति के साथ।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
