काशीपुर। 6 दिसंबर 2025 संविधान की मूल भावना और समानता के सिद्धांतों को याद करते हुए काशीपुर में भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरी श्रद्धा के साथ उन्हें नमन किया, जहां उनके विचारों और संघर्षों को एक बार फिर संकल्प के रूप में दोहराया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पुरानी सब्जी मंडी स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक, छोटे नीम पर एकत्र हुए और बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने जीवनभर भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया और भारतीय समाज को समानता, न्याय और शिक्षा के माध्यम से एक नई दिशा दी। उन्होंने महिला शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए बताया था कि “एक शिक्षित महिला दो परिवारों को जागृत करती है”, इसलिए समाज में जागरूकता का द्वार शिक्षा से ही खुलता है। बाबा साहब ने भारतीय गणतंत्र को विश्व के महानतम संविधानों में से एक संविधान प्रदान किया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक रहेगा।

इस मौके पर एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, ब्रह्मपाल, संजय चतुर्वेदी, सुशील भटनागर, अकरम बेग, इकबाल अदीब, महेंद्र बेदी, मंसूर अली मंसूरी, सुभाष पाल, एड. संदीप चतुर्वेदी, चंद्रभूषण डोभाल, अर्पित मेहरोत्रा, विनोद शर्मा “होंडा”, पार्षद मो. आरिफ सैफी, पार्षद शाह आलम, रियासत अली, परम सिद्धू, सोनू नामधारी, राकेश भगत, अशोक सागर, मो. रिजवान, गोपाल सैनी, नजाकत हुसैन, अनीस अंसारी, ताहिर चौधरी, राशिद मंसूरी, नासिर हुसैन, एड. अर्पित सौदा, रामेश्वर तिवारी, संजीव तिवारी, इलियास महागिर, मंसूर मेफेयर, पार्षद हनीफ गुड्डू, एड. नौशाद उस्मानी, शादाब इकबाल, रमेश चंद सागर, जितेंद्र सरस्वती, अमित कुमार सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
