जसपुर। 7 दिसंबर 2025 ग्राम बैल जोड़ी स्थित रोज़ व्यू रेस्टोरेंट में रविवार शाम आयोजित रिसेप्शन समारोह में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यह भव्य आयोजन जसपुर के जाने-माने चिकित्सक व वर्तमान भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी के भतीजे के विवाह उपरांत किया गया।

गौरतलब है कि डॉ. यूनुस चौधरी पूर्व में आम आदमी पार्टी से जसपुर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, परंतु बाद में उन्होंने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। वर्तमान में वे भाजपा से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
समारोह में उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवाब जान विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया और परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके साथ ही काशीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सम्मानित नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।
रोज़ व्यू रेस्टोरेंट में सजे इस सुंदर रिसेप्शन में रौशनी, सजावट और मेहमाननवाज़ी का विशेष आकर्षण रहा।
अतिथियों ने डॉ. यूनुस चौधरी और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं और नवविवाहित जोड़े के सुखद दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएं की।
स्थानीय लोगों का कहना था कि ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं और क्षेत्रीय एकजुटता की मिसाल पेश करते हैं।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
