काशीपुर। 9 दिसंबर 2025 चीमा चौराहे पर सीपीयू पुलिस का सख्त वाहन चेकिंग अभियान, रेट्रो साइलेंसर–हॉर्न पर कार्रवाई तेज कर दी गई है पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर दर्जनों वाहनों के नगद चालान किए हैं।

बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर काशीपुर सीपीयू पुलिस ने सोमवार को चीमा चौराहे पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेट्रो साइलेंसर और तेज आवाज वाले हॉर्नों पर रोक लगाना था, जिनकी भयावह आवाज से आम जनता दहशत में आ जाती है और सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

अभियान का नेतृत्व उप निरीक्षक सुरेश सिंह रावत ने किया, साथ में हेड कांस्टेबल गिरधर सिंह और हेड कांस्टेबल अरुण राठी भी मौजूद रहे। टीम ने मौके पर दर्जनों बाइकों के नगद चालान काटे और नियम विरुद्ध रूप से बदले गए साइलेंसर व हॉर्न भी हटवाए।

उप निरीक्षक सुरेश सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि—
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे नगर में सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
➡️ नाबालिगों द्वारा वाहन चलाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई निश्चित है।
➡️ किसी भी नाबालिग के पकड़े जाने पर माता-पिता/अभिभावकों पर भी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
➡️ यह अभियान आगे भी लगातार चलता रहेगा।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, अन्यथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सीपीयू पुलिस का यह अभियान शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और सड़क हादसों को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
