रामनगर। 10 दिसंबर 2025 अधिवक्ता दिवस के उपलक्ष्य में रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने नगर के एक प्रतिष्ठित रिसॉर्ट में भव्य आयोजन किया, जिसमें न्यायपालिका के स्तंभ माने जाने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता और नई पीढ़ी के युवा वकील बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में उत्साह, ऊर्जा और पेशेगत अनुशासन की झलक स्पष्ट दिखाई दी।

समारोह का मुख्य आकर्षण रहे अधिवक्ता खस्ती नन्दन जोशी, जो रामनगर नगर पालिका में वरिष्ठ सदस्य होने के साथ-साथ लगातार पाँच बार वार्ड मेंबर रह चुके हैं। अधिवक्ता समुदाय में उनके योगदान और सामाजिक सरोकारों को लेकर किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए टैक्स बार के पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर विशेष सम्मान प्रदान किया। सम्मान ग्रहण करते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता न केवल न्याय व्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि समाज के लिए मार्गदर्शक भी हैं। उन्होंने अधिवक्ता दिवस को सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों और संकल्पों को याद करने का अवसर बताया। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
इस मौके पर एडवोकेट पूरन पाण्डेय, प्रबल बंसल, फिरोज़ अंसारी, गौरव गोला, मनु अग्रवाल, विशाल रस्तोगी, गुलरेज़ रज़ा, मनोज बिष्ट, जिशान मलिक, शोभित अग्रवाल, भोपाल रावत, राकेश रही, बलविंदर कोहली सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
