रामनगर, 10 दिसंबर 2025 अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में बुधवार को एक भव्य एवं सारगर्भित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय समाजसेवी मालवी दुआ द्वारा पंजाबी ढाबा (चौधरी ढाबा) परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, पत्रकार, अधिवक्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मानवाधिकारों की मूल अवधारणा, नागरिक अधिकारों की सुरक्षा तथा समाज में समानता, सम्मान और मानवता को बढ़ावा देने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने समाज में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम का संचालन हाईकोर्ट एडवोकेट मनु अग्रवाल ने किया। उन्होंने मानवाधिकार, कानून और सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए नागरिकों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट पूरन पांडे ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “मानवाधिकार केवल अधिकारों की बात नहीं करते, बल्कि समाज में न्याय, सुरक्षा और बराबरी की नींव को मजबूत बनाते हैं।” उन्होंने महिलाओं व बच्चों से संबंधित कानूनों पर भी विस्तृत प्रकाश डाला।
समारोह के दौरान मानवाधिकार और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय मालवी दुआ, याना खान, हरीश सनवाल, राहुल डंगवाल, मिथलेश डंगवाल, एडवोकेट पूरन पांडे, एडवोकेट मनु अग्रवाल, इंदु ध्यानी, पूजा पटवाल, कांता भंडारी, हेमलता रावत, अनु शर्मा, डॉ. सतवीर सिंह, एम.एस. बिष्ट सहित कुल 16 समाजसेवकों को सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही मानवाधिकार व सामाजिक मुद्दों को निरंतर समाज तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रामनगर क्षेत्र के पाँच वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें—
कुमाऊँ क्रांति के वरिष्ठ पत्रकार मयंक मैनाली,
दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश भट्ट,
न्यूज़ प्रिंट के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप अग्रवाल,
पत्रकार गौरव मैंदोलिया आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम का समापन मानवाधिकार जागरूकता को समाज के हर स्तर तक पहुँचाने के संदेश के साथ हुआ।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
