गदरपुर/10 दिसंबर 2025 पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई स्प्लेंडर आई स्मार्ट मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ा अंकुश लगा है।
घटना 24 नवंबर 2025 की है, जब वादी तरुण मंडल, निवासी ग्राम पिपलिया नंबर–02 ने थाना गदरपुर में तहरीर देकर बताया कि उनकी स्प्लेंडर आई स्मार्ट (UK06 AK 4178, सिल्वर–नीला रंग) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई।
इस आधार पर थाना गदरपुर में FIR No. 310/2025, धारा 303(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया और विवेचना SI मुकेश मिश्रा को सौंपी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर द्वारा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के सुपरविजन में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम को सघन चेकिंग का टास्क दिया गया।
चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी
दिनांक 03-12-2025 को पुलिस टीम ने काशीपुर रोड, महतोष तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।
पूछताछ में उसकी पहचान—
विजय विश्वास (उम्र 20 वर्ष)
पुत्र — सुरेंद्र विश्वास
निवासी — ग्राम चन्दनगढ़, थाना दिनेशपुर, ऊधमसिंहनगर
—के रूप में हुई।
उसके पास से स्प्लेंडर आई स्मार्ट (UK06 AK 4178) बरामद हुई। वाहन का नंबर मिलान करने पर पुष्टि हुई कि यह वही मोटरसाइकिल है जो वादी तरुण मंडल की शिकायत में चोरी हुई थी।
आरोपी को धारा 303(2)/317(2) BNS के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
बरामदगी
- स्प्लेंडर आई स्मार्ट मोटरसाइकिल
पंजीकरण संख्या — UK06 AK 4178
रंग — सिल्वर–नीला
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- श्री संजय पाठक — प्रभारी निरीक्षक, थाना गदरपुर
- उ0नि0 मुकेश मिश्रा
- कानि0 1312 कुन्दन सिंह
- कानि0 1018 उमेश जोशी
गदरपुर पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से वाहन स्वामी को राहत मिली है तथा क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का सकारात्मक संदेश गया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
