गदरपुर। अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गदरपुर पुलिस ने रविवार को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बलराम नगर श्मशान घाट के पास से एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान इकराम पुत्र कलुवा (उम्र 19 वर्ष) निवासी कोपा कृपाली, गूलरभोज, थाना गदरपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया
।

आरोपी को मौके पर ही उसके अपराध से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया गया। बरामदगी के आधार पर थाना गदरपुर में FIR No. 311/2025, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
बरामदगी
- 01 अवैध तमंचा 315 बोर
- 01 जिंदा कारतूस
गिरफ्तार आरोपी
- इकराम पुत्र कलुवा, निवासी कोपा कृपाली, गूलरभोज, उम्र 19 वर्ष
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक — श्री संजय पाठक
- उ0नि0 — श्री संजय बोरा
- कानि0 — निकुल जाटव
गदरपुर पुलिस का यह अभियान अवैध हथियारों के नेटवर्क पर मजबूत प्रहार माना जा रहा है और स्थानीय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
