गदरपुर। थाना गदरपुर पुलिस ने सरकारी भूमि को अपना बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी कागजों के माध्यम से सरकारी भूमि पर कब्ज़ा जमाने और उसे बेचने का प्रयास कर रहा था।
मामला 08 दिसंबर 2025 का है, जब वादी मुकमलनार श्री चमन डोडियाल, महराजक अभियंता तृतीय सिंचाई खंड रुद्रपुर, ने थाना गदरपुर में तहरीर दी थी कि ग्राम अम्मार अली पुत्र लाहौरी शाह निवासी कोपा ठण्डमाला द्वारा सरकारी भूमि को फर्जी रूप से दस्तावेजों में हेरफेर कर अपनी बताकर ठगी का प्रयास किया जा रहा है।

इस शिकायत पर थाना गदरपुर में FIR No. 324/2025, धारा 420/467/468/471/427 BNS के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए विवेचना SI दीवाना सिंह को सौंपी गई।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध/काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण में कार्रवाई तेज की गई।
09 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी अम्मार अली पुत्र लाहौरी शाह, निवासी कोपा ठण्डमाला, को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पूछताछ में आरोपी ने सरकारी भूमि को गलत तरीके से अपना दिखाकर बेचने का अपराध स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की इस धोखाधड़ी से सरकारी भूमि को भारी क्षति पहुँचने की संभावना थी।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
- अम्मार अली पुत्र लाहौरी शाह
निवासी – कोपा ठण्डमाला, थाना गूलरभोज
उम्र – 42 वर्ष
पुलिस टीम
- श्री संजय पाठक — प्रभारी निरीक्षक, थाना गदरपुर
- उ0नि0 श्री दीवान सिंह — प्रभारी चौकी गूलरभोज
- हे0का0 160 प्रीतम सिंह — थाना गदरपुर
- का0 1206 लक्ष्मण कुमार — थाना गदरपुर
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
