Oplus_16908288
काशीपुर।
कांग्रेस पार्टी द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली में शामिल होने के लिए काशीपुर से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी दिल्ली रवाना हुए। यह जत्था पूर्व प्रदेश सचिव अरुण चौहान,पूर्व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजू छीना एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रवि ढींगरा,पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी मनोज जोशी, महानगर अध्यक्ष अफसर अली, तथा सपीक अंसारी के नेतृत्व में गाड़ियों शेर रवाना हुए।

दिल्ली रवाना होने से पूर्व कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर लोकतंत्र, संविधान और चुनावी व्यवस्था को कमजोर करने के गंभीर आरोप लगाए। नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों के बल पर सत्ता में बने रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और आम जनता के मताधिकार को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली यह महारैली वोट चोरी के खिलाफ, संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने की निर्णायक लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जल्दबाज़ी में ऐसे फैसले ले रही है, जिनसे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पार्टी सड़क से लेकर संसद तक लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी और भाजपा की कथित तानाशाही नीतियों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता जागरूक हो चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
