काशीपुर । खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की गतिविधियों को संचालित करने तथा खिलाड़ियों का कीमती वक्त बर्बाद ना हो उसको लेकर आम आदमी पार्टी नेता एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक वाली ने उधम सिंह नगर के जिला क्रीड़ा अधिकारी से जिला अल्मोड़ा के क्रीड़ा अधिकारी की तरह आदेश पारित कर खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की गतिविधियों को संचालित करने की मांग की हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी नेता एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक वाली ने उधम सिंह नगर के जिला क्रीड़ा अधिकारी से खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की गतिविधियों को संचालित करने की मांग की है। उन्होंने कहा है। कि खिलाड़ियों का कोरोना वायरस के चलते कीमती वक्त बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का कीमती वक्त बर्बाद ना हो। और वह समय रहते प्रतियोगी तैयारियों को पूरा कर सके। उसके लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा के क्रीड़ा अधिकारी की भांति उधम सिंह नगर में भी आदेश पारित करते हुए खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की गतिविधियों को संचालित करें। जिससे कि खिलाड़ियों का कीमती समय बर्बाद होने से बच सकें।

श्री बाली ने बताया है। कि अल्मोड़ा के जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय की कोविड टास्क फोर्स समिति ने आदेश पारित किया है। कि 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों का 21 दिसंबर को कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा। जो खिलाड़ी उसमें नेगेटिव पाए जाएंगे उन्हें स्टेडियम में अभ्यास करने हेतु प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह उधम सिंह नगर के जिला क्रीड़ा अधिकारी से भी विनम्र अनुरोध करते हैं कि वह भी ऐसा ही आदेश पारित कर जनपद के खिलाड़ियों के लिए अभ्यास करने का मार्ग प्रशस्त करने का कष्ट करें । काशीपुर में स्टेडियम होते हुए भी खिलाड़ी कोविड-19 पाबंदियों के चलते स्टेडियम में प्रवेश न मिलने से बेहद परेशान हैं। और उनका समय बर्बाद हो रहा है । उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के कोविड-19 टेस्ट हो और जो नेगेटिव आए उसे कोविड-19 के बचाव की शर्तों के तहत स्टेडियम मैं प्रवेश की अनुमति दी जाए । खिलाड़ियों के प्रति यह एक बहुत बड़ा उपकार होगा ।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
