काशीपुर। 16 दिसंबर 2025 विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा मंगलवार को ग्राम गड़ी इंद्रजीत पहुंचे, जहां आपका विधायक–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय जनता से सीधा संवाद किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा भी उनके साथ मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले क्षेत्रवासियों ने अपने ग्राम क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के लिए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कुछ समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया। विधायक चीमा ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
श्मशान घाट भवन नवीनीकरण का किया शिलान्यास, 14 लाख की लागत से होगा कार्य

इसी दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने ग्राम भोगपुर, गड़ीगंज और गड़ी इंद्रजीत स्थित श्मशान घाट भवन के नवीनीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस श्मशान घाट के नवीनीकरण पर लगभग 14 लाख रुपये की लागत आएगी। इस महत्वपूर्ण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने विधायक का दिल से आभार जताया और इसे क्षेत्र के लिए एक आवश्यक व सम्मानजनक सुविधा बताया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, जिला पंचायत सदस्य बीनू, प्रधान संघ अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी, ग्राम प्रधान अजय पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष गुरबख्श बग्गा, मंडल महामंत्री प्रदीप, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नरेश, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि व उर्मिला, पूर्व प्रधान चांदपुर कमलेश कुमार, वार्ड सदस्य पुष्पा, ग्राम प्रधान खरमासी विजय भारती, ग्राम प्रधान कुंडेश्वरी यश चौधरी, शिवलालपुर दल्लू के प्रधान शौर्य दत्त लखेड़ा, ग्राम प्रधान पच्चावाला मनोज, ग्राम प्रधान जुड़का अमित विर्क, ग्राम प्रधान धनोरी रवि कुमार, ग्राम प्रधान प्रतापपुर शेखर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की गणमान्य जनता उपस्थित रही।
जनसंवाद और विकास कार्यों के माध्यम से यह कार्यक्रम जनप्रतिनिधि और समाज के बीच मजबूत संवाद का प्रतीक बना, जहां समस्याओं के समाधान के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को नई गति देने का संदेश दिया गया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
