Oplus_16908288
काशीपुर | 25 दिसंबर 2025 ग्राम इस्लामनगर वसई स्थित हजरत अली शेर बाबा रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर आयोजित सालाना उर्स तीसरे दिन भी पूरी अकीदत, जोश और रूहानियत के साथ जारी है। यह उर्स न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता, अमन और मोहब्बत का सशक्त संदेश भी दे रहा है।

उर्स का शुभारंभ 23 दिसंबर को मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान ताहिर चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उर्स कमेटी को ₹5100 का नजराना भेंट किया। ग्राम प्रधान ताहिर चौधरी ने कहा कि “हजरत अली शेर बाबा रहमतुल्लाह अलैह की दुआओं की वजह से मैं आज ग्राम पंचायत का ग्राम प्रधान हूं। मैं अपने आप को बेहद खुशनसीब समझता हूं कि आज दरगाह के उर्स का शुभारंभ मेरे हाथों से हो रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि “अली शेर बाबा रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह का उर्स हिंदू-मुस्लिम एकता का पैगाम देता है। हर वर्ष की तरह इस साल भी उर्स बड़े उत्साह और अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। दूर-दराज़ से आने वाले मेहमानों के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं, क्योंकि इस दरगाह से हर मजहब और हर धर्म के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। सभी अली शेर बाबा से मोहब्बत रखते हैं और हाजिरी देने के लिए यहां आते हैं।”

वहीं 24 दिसंबर को मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद रज़ा ने फीता काटकर उर्स के दूसरे दिन का शुभारंभ किया और उन्होंने भी ₹5100 का नजराना भेंट किया। मोहम्मद रज़ा ने कहा कि “हजरत अली शेर बाबा रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर लगने वाले वार्षिक उर्स में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना मेरे लिए गौरव की बात है। बाबा की दुआओं से ही मैं आज इस काबिल बना हूं कि मुझे यह अवसर प्राप्त हुआ।”

उर्स के दौरान आयोजित कव्वाली के रूहानी मुकाबलों ने पूरे माहौल को सूफियाना रंग में रंग दिया।
23 दिसंबर को नौशाद साबरी (देवबंद) और महिला कव्वाल फिरदौस वारसी (गाजियाबाद) के बीच मुकाबला हुआ,
जबकि 24 दिसंबर को मुजम्मिल तजमुल मुरादाबादी और महिला कव्वाल सनम साहिब साबरी (दिल्ली) की दमदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आज उर्स का तीसरा दिन है, और आज भी बाहर से आए नामचीन कव्वालों के बीच ज़ोरदार मुकाबला होने जा रहा है। उर्स का आयोजन 25 दिसंबर को भी जारी रहेगा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना है।
???? पूरी खबर और कव्वाली कार्यक्रम की पूरी वीडियो रिपोर्ट देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल काशी क्रांति पर विज़िट करें:
???? https://www.youtube.com/@kashikranti
???? हमारे फेसबुक पेज काशी क्रांति से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:
???? https://www.facebook.com/share/1ToLCtjqTw/
???? वीडियो अच्छी लगे तो लाइक करें, कमेंट में अपनी राय दें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
काशी क्रांति — सच, सरोकार और ज़मीन से जुड़ी आवाज़।
इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद ग्राम प्रधान ताहिर चौधरी,मासूम चौधरी,रिफाकत चौधरी, रिजवान चौधरी,आसिफ चौधरी, कासिम चौधरी, फारूक चौधरी, जाहिद हुसैन, हाफिज मोहम्मद फारूक, दूसरे दिन बीडीसी सदस्य मोहम्मद रजा,अली हसन,नबी रजा,अहमद रजा, अब्दुल करीम, पूर्व उप प्रधान नसीम अहमद, मोहम्मद यूसुफ, शकील अहमद, मोहम्मद इस्लाम, इरशाद अली,के अलावा तमाम ग्रामीण मौजूदरहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
