काशीपुर। 25 दिसंबर 2025 सामाजिक एकजुटता, भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना का संदेश देती सैनी समाज के महान अग्रज महाराजा शूर सैनी जी की जयंती के अवसर पर काशीपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। बता दें कि
सैनी समाज काशीपुर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा शूर सैनी जी की जयंती पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा स्थानीय किला बाजार से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई लक्ष्मीपुर पट्टी स्थित सैनी धर्मशाला में पहुंचकर संपन्न हुई।

किला बाजार में महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का पुष्पांजलि अर्पित कर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के सदस्य एवं एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा ने कहा कि
“महाराजा शूर सैनी जी जैसे महापुरुषों की शोभायात्राएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक चेतना को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करते हैं।

वहीं महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि
“महाराजा शूर सैनी जी सहित पिछड़े वर्ग के महान नायकों—जैसे माता अहिल्याबाई होल्कर जी—की शोभायात्राएं समाज में एकता, सौहार्द और आपसी भाईचारे को बढ़ाने का कार्य करती हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता की मजबूत नींव रखते हैं।”

शोभायात्रा आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा महानगर अध्यक्ष अलका पाल, पीसीसी सदस्य एवं एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, संजय चतुर्वेदी, पीसीसी सचिव जितेंद्र सरस्वती सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गोपाल सैनी, टीका सिंह सैनी, एडवोकेट राजेंद्र सैनी, अशोक सैनी, घनश्याम सैनी, रामकिशोर सैनी, पार्षद सुरेश सैनी, तेज बहादुर सैनी, बृजेश सैनी, ओम प्रकाश सैनी, राजवीर सैनी, विजेंद्र सैनी, सौरभ सैनी सहित सैनी समाज के सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने शोभायात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
