रिपोर्ट : अली अकबर
काशीपुर। रोड के किनारे ध्वस्त पड़े नाले का निर्माण कराने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नक्शे कदम पर चलते हुए जनहित की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से रोड के किनारे ध्वस्त पड़े नाले का खुद ही राजमिस्त्रीयों के द्वारा निर्माण कार्य कराने लगे। बता दें कि महाराणा प्रताप चौक पर लंबे समय से एक नाला ध्वस्त पड़ा हुआ था। जिससे वाहन चालक आए दिन नाले में गिरकर चोटिल हो रहे थे। उपरोक्त नाले का निर्माण नगर निगम के द्वारा किया जाना था। परंतु नगर निगम प्रशासन द्वारा उसका कोई संज्ञान ना लिया गया।

और आए दिन वहां पर वाहन नाले में घुसने के कारण लोग चोटिल हो रहे थे। यह सब देख कर आम आदमी पार्टी के नेता दीपक वाली ने आज प्रातः नाले के निर्माण को लेकर खुद ही कमर कस ली। और उन्होंने राजमिस्त्रीयो के द्वारा नाले का निर्माण कराना प्रारंभ कर दिया है। आम आदमी पार्टी नेता दीपक वाली ने बताया कि वह बीती रात्रि उधर से गुजर रहे थे। कि एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल लेकर नाले में गिर गया था। जिससे वह चोटिल हो गया था। उन्होंने कहा कि रात्रि में ही उन्होंने यह तय कर लिया था। कि अब उस नाले का वह खुद ही निर्माण कराएंगे।

और उन्होंने दिन निकलते ही नाले के निर्माण कार्य के लिए समस्त सामग्री मंगाकर राजमिस्त्रीयो के द्वारा निर्माण कार्य कराना प्रारंभ कर दिया। बता दें कि जो नीति आम आदमी पार्टी नेता दीपक वाली अपना रहे हैं उससे यह साफ तौर पर देखा जा सकता है। कि इसी प्रकार से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली में अपनाई थी। और जनता ने उन्हें बड़ा समर्थन दिया था। जिससे वह जीतकर दिल्ली के मुख्यमंत्री चुने गए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर वही नीति दीपक वाली अपना रहे हैं। निर्माण कार्य को देखकर रोड पर आवागमन में आने जाने वाले वाहन चालक तथा स्थानीय लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
