काशीपुर | गुलड़िया ग्रामसभा में मनरेगा योजना से महात्मा गांधी जी का नाम हटाए जाने और ग्रामीण रोजगार से कथित खिलवाड़ के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने काशीपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा गुलड़िया में विशाल धरना-प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार आक्रोश जताया।
यह धरना प्रदर्शन महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा व मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों की रक्षा की मांग की।

“मनरेगा से गांधी का नाम हटाना लोकतंत्र और संविधान पर हमला”
धरना सभा को संबोधित करते हुए एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाना एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एक्ट में संशोधन कर रोजगार गारंटी योजना के अस्तित्व को समाप्त करना चाहती है, जो सीधे-सीधे गरीब, किसान और मजदूर विरोधी नीति का प्रमाण है।

“ग्रामीण रोजगार की गारंटी कमजोर कर रही है भाजपा सरकार”
महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा की मांग आधारित प्रकृति को कमजोर कर काम की गारंटी घटा दी है, जिससे ग्रामीण मजदूरों की आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्रामीणों के रोजगार और सम्मान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।

“मजदूरों के हक छीनने वालों को जवाब देना होगा”
पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने मजदूरी कार्य दिवसों में कटौती को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि मजदूरों के हक छीनने वाली सरकार को जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।
“महात्मा गांधी का अपमान देश की जनता नहीं सहेगी”
धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से रोजगार की गारंटी खत्म कर भाजपा सरकार मजदूरों के अधिकार छीन रही है।
महात्मा गांधी के नाम और विचारधारा पर हमला देश की आत्मा पर हमला है, जिसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

स्वागत एवं संचालन
धरना स्थल पर पहुंचने पर एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, महानगर अध्यक्ष अलका पाल और पूर्व अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन का पूर्व प्रधान रियासत अली द्वारा शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन भी पूर्व प्रधान रियासत अली ने किया।
उपस्थित प्रमुख लोग
कार्यक्रम में पार्षद शाह आलम, हनीफ गुड्डू, राकेश भगत, पीसीसी सचिव जितेंद्र सरस्वती, अजीता शर्मा, मोहम्मद नूर, मोहम्मद आसिम, अली हुसैन, आबिद हुसैन, नरेंद्र सिंह, चंचल सिंह, मोहम्मद यूसुफ, खालिद हुसैन, मोहन कुमार, शोएब नंबरदार, नूर मोहम्मद, मोहम्मद नबी सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
