काशीपुर | ऊधम सिंह नगर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लाखों की संख्या में नशीले इंजेक्शन, कैप्सूल और टैबलेट का भारी जखीरा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
दिनांक 29 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में, प्रभारी कोतवाली आईटीआई उप निरीक्षक कुन्दन सिंह रौतेला के कुशल नेतृत्व तथा वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार के साथ गठित संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर दडियाल फ्लाईओवर के पास, बाजपुर रोड नेशनल हाईवे किनारे पुराल के नीचे छिपाकर रखी गई नशीली दवाओं की खेप बरामद की।

???? 17 पेटियों में छिपाया गया था नशे का जाल
पुलिस ने मौके से प्लास्टिक की काली पन्नी के नीचे छिपाकर रखी गई गत्ते की 17 पेटियां बरामद कीं, जिनमें अलग-अलग प्रकार की नशीली दवाएं और इंजेक्शन मिले—
- NRx Buprenorphine Injection IP 0.3 mg/ml (2.0 ml Ampoule) — 12,250 इंजेक्शन
- Spasmo Capsules — 49,920 कैप्सूल
- SPASMORE Capsules — 64,560 कैप्सूल
- PROXIOHM-SPAS Capsules — 51,360 कैप्सूल
- OHMS ALPHA 0.5 Tablets — 1,74,000 टैबलेट
⚖️ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
इस बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली आईटीआई में मु0अ0सं0 323/2025, धारा 8/22 NDPS एक्ट के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा नशीली दवाओं की सप्लाई चेन, तस्करी नेटवर्क और इसमें शामिल आरोपियों के संबंध में गहन जांच की जा रही है। बरामद माल को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
???? युवाओं को नशे में धकेलने की साजिश नाकाम
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह नशीली दवाएं युवाओं को नशे की गिरफ्त में लेने के उद्देश्य से अवैध रूप से सप्लाई की जा रही थीं। समय रहते इस खेप की बरामदगी से बड़े नशा तस्करी नेटवर्क को करारा झटका लगा है।
????♂️ कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
- कुन्दन सिंह रौतेला — प्रभारी कोतवाली आईटीआई
- नीरज कुमार — वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, रुद्रपुर
- शुभम कोटनाला — औषधि निरीक्षक, रुद्रपुर
- उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार — चौकी प्रभारी पैगा
- उप निरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट
- हेड कांस्टेबल शेखर बनकोटि
- कांस्टेबल 298 दीपक प्रसाद
- कांस्टेबल 690 दिनेश तिवारी
- कांस्टेबल 671 दीपक जोशी
???? सख़्त संदेश
उधम सिंह नगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
