काशीपुर में धान की फसल का भुगतान न होने से नाराज़ किसानों ने काशीपुर किसान सहकारी समिति के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि सरकार ने हजारों कुंतल धान की खरीद तो कर ली, लेकिन न तो उसे सरकारी पोर्टल पर चढ़ाया गया और न ही भुगतान किया गया।

धरने में शामिल भारतीय किसान यूनियन के नेता जितेंद्र सिंह जीतू ने बताया कि
???? 30 और 31 दिसंबर 2025 धान खरीद व पोर्टल एंट्री का आख़िरी दिन है,
???? 1 जनवरी 2026 से नया साल शुरू हो जाएगा,
???? जब धान पोर्टल पर चढ़ा ही नहीं, तो उसका भुगतान नए साल में कैसे होगा?
आज हालात यह हैं कि किसान गेहूं की फसल की बुवाई भी कर्ज़ लेकर कर रहे हैं। बीज, खाद, डीएपी, डीज़ल सब उधार है, लेकिन धान का पैसा अटका पड़ा है।

जिन किसानों का धान पोर्टल पर नहीं चढ़ाया गया (नाम सूचीबद्ध) नरदीप सिंह, इंदरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, जुगजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, हरदीप सिंह, दीपक खोदरी, रिशपाल सिंह (बसाई), भूपिंदर ढिल्लों, रमणजीत कौर, पजिंदर कौर, सुखवंत सिंह, सुखदीप कौर, कुलवंत सिंह, निर्मलजीत कौर, अच्युत मिश्रा, सतपाल सिंह, नवदीप कौर, हरजिंदर सिंह, नरंजन सिंह, करमजीत सिंह, लवली सिंह, राजन सिंह, मलकीत सिंह सहित अन्य,गुरमीत सिंह (भुखरी), सरनपाल सिंह (कुंडा), गुरजंत सिंह, जोगिंदर सिंह, बलदेव सिंह (टिल्ला), गोविंद सिंह, बलविंदर सिंह, मनजीत सिंह, राजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, अमरदीप सिंह, नरिंदर सिंह, गुरकिरत सिंह, जरनैल सिंह, फुलजीत सिंह, संजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखदीप सिंह, जसवंत सिंह, बलवंत सिंह, पिंडर सिंह, हरमीत सिंह,हरनेक सिंह, अमरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, उजागर सिंह, नरेन सिंह, हरजिंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, जगजीत कौर, जासवंत सिंह, सुखपाल, राकेश सैनी, सुबिंदर कौर, भगवंत सिंह, बलविंदर पाल सिंह, सुखविंदर कौर, जोगिंदर पाल सिंह, कश्मीर कौर, जसविंदर कौर, मुख्तियार सिंह, रंजीत कौर, दलजीत कौर, बलदेव सिंह, ओमप्रकाश, चंद्रपाल, भक्ति राम, रणजीत सिंह,
➡️ यह पूरी सूची प्रमाण है कि धान की खरीद हुई, लेकिन सिस्टम में जानबूझकर लापरवाही बरती गई।

???? किसानों की बड़ी समस्याएं
???? धान भुगतान रुका — घर खर्च, इलाज, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
???? गेहूं की बुवाई कर्ज़ और उधार पर
???? सहकारी समितियों व बैंकों का दबाव
???? पोर्टल लापरवाही पर कोई जवाब नहीं
किसानों ने साफ कहा है कि जब तक अधिकारी मौके पर आकर यह नहीं बताते कि धान पोर्टल पर कब चढ़ेगा और भुगतान किस तारीख को होगा, तब तक धरना खत्म नहीं होगा।
???? सरकार से सीधा सवाल
धान का पैसा रोका गया तो किसान गेहूं कैसे बोएगा और परिवार कैसे चलाएगा?
#Kashipur
#धान_भुगतान_दो
#कर्ज़_में_किसान
#गेहूं_बुवाई
#FarmerCrisis
#किसान_धरना
#सरकार_जवाब_दे
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
