Oplus_16908288
काशीपुर। क्षेत्रीय विकास को धरातल पर उतारते हुए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने ग्रामीण क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। ₹21.50 लाख की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण सड़कों के शिलान्यास के साथ ही गांव गंगापुर गोसाई में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और ठोस कदम उठाया गया है।

विधायक चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम गंगापुर गोसाई में मुख्य मार्ग से अतुल श्रीवास्तव के आवास तक 57 मीटर टाइल मार्ग तथा श्री वीर सिंह के घर के समीप डामर रोड से राकेश कुमार के मकान तक 110 मीटर टाइल मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरे कराए जाएंगे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जैसे-जैसे धन की उपलब्धता होगी, हर जरूरतमंद तक विकास की किरण पहुंचाई जाएगी।
इस मौके पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा मंडल अध्यक्ष (ग्रामीण) बृजेश पाल, बीडीसी सदस्य पंकज मोनू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की पहल का स्वागत करते हुए विधायक का आभार जताया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
