काशीपुर। 30 दिसंबर 2025 कोतवाली पुलिस ने 5 वर्ष पूर्व पैरोल पर छूट एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधमसिंहनगर के निर्देशों के क्रम में वांछित अभियुक्तों एवं कोविड-19 अवधि के दौरान पैरोल पर छोड़े गए सिद्धदोष बंदियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के कुशल पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने कोविड-19 वर्ष 2020 में पैरोल पर रिहा होकर फरार चल रहे सिद्धदोष बंदी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त आनंदपाल सिंह पुत्र खूबी सिंह, निवासी ग्राम अब्दुल्लानगर लेदा, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद (उ.प्र.), उम्र लगभग 45 वर्ष, बीते लगभग 5 वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा उसे दिनांक 27 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत उप कारागार हल्द्वानी दाखिल किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक देवेंद्र सामंत,हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार,कांस्टेबल जगदीश चंद्र सिंह आदि शामिल रहे।पुलिस प्रशासन ने फरार सिद्धदोष बंदियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
