रामनगर (उत्तराखंड), 30 दिसंबर 2025।
राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अब्दुल क़ादिर के निर्देशानुसार रामनगर में संगठनात्मक गतिविधियों के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना तथा मानवाधिकारों की रक्षा और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना रहा।

बैठक के दौरान ज़ुबैर सिद्दीक़ी (राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी, उत्तराखंड) द्वारा संगठन में विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की गई। इसमें याना खान को किन्नर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोहम्मद नबी अन्सारी को प्रदेश अध्यक्ष (उत्तराखंड), आदिल खान को वरिष्ठ प्रदेश महासचिव तथा मोहम्मद दानिश सिद्दीक़ी को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष (नैनीताल) नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर संगठन की दिशा, उद्देश्य और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए।
कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें महमूद मलिक (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश), मालवी दुआ (कुमाऊँ मण्डल प्रभारी), दिलशाद मलिक (जिला अध्यक्ष, अधिवक्ता सेल, ऊधम सिंह नगर), पुराण चन्द पाण्डे, पूजा पटवाल, कारी मसरूर, इरशाद चौधरी, डॉ. आरिफ हुसैन और इमरान रज़ा प्रमुख रहे।

प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महमूद मलिक ने कहा कि संगठन राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मानवाधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वहीं कुमाऊँ मण्डल प्रभारी मालवी दुआ ने नई नियुक्तियों को संगठन की समावेशी सोच और मजबूती का प्रतीक बताया।
प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड मोहम्मद नबी अन्सारी ने कहा कि संगठन उत्तराखंड में मानवाधिकारों के संरक्षण और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा। किन्नर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष याना खान ने संगठन की समावेशी नीति को सराहते हुए किन्नर समाज के अधिकारों के लिए सहयोगात्मक कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
बैठक में ज़ुबैर सिद्दीक़ी के संगठनात्मक कार्य, नेतृत्व और समर्पण की सराहना की गई। उन्होंने बताया कि सभी नियुक्तियाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव के निर्देशानुसार की गई हैं तथा उत्तराखंड में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
