जोगीपुरा। 4 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश के विधान सभा जोगीपुरा में हज़रत अली अलैहिस्सलाम की विलादत (ALI DAY – 13 रजब) के पावन अवसर पर दरगाह आलिया नजफ़-ए-हिन्द, जोगीपुरा में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंसानियत, भाईचारे, सत्य, न्याय और मानव सेवा के संदेश को प्रमुखता के साथ प्रस्तुत किया गया।
बाघ ने महिला को बनाया निवाला देखिए वीडियो
इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी ज़ुबैर सिद्दीक़ी को समाज सेवा और मानव अधिकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दरगाह कमेटी की ओर से शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

दरगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि ज़ुबैर सिद्दीक़ी लगातार ज़मीनी स्तर पर कार्य करते हुए पीड़ित, गरीब और वंचित वर्गों की आवाज़ बन रहे हैं। समाज में सौहार्द और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए उनका समर्पण युवाओं और समाजसेवियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
सम्मान प्राप्त करने के उपरांत अपने संबोधन में ज़ुबैर सिद्दीक़ी ने दरगाह कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हज़रत अली अलैहिस्सलाम का जीवन सत्य, न्याय, त्याग और मानवता की सेवा का आदर्श उदाहरण है, जिसे अपनाकर समाज में प्रेम और भाईचारे को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम आफ़ताब-ए-शरीयत, आली जनाब मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नक़वी साहब क़िबला की निगरानी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सदारत जे.बी. अली जैदी साहब (अध्यक्ष, सेंट्रल शिया वक़्फ़ बोर्ड, उत्तर प्रदेश) ने की।
इस दौरान दरगाह आलिया नजफ़-ए-हिन्द, जोगीपुरा के प्रशासक सैयद गुलरेज़ हैदर रिज़वी साहब एवं जनाब अब्बास शोबी साहब की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के सफल संचालन और व्यवस्थाओं में जनाब सुहैल अब्बास जी की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने अतिथियों के स्वागत से लेकर कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराया।
अपने वक्तव्य में जनाब सुहैल अब्बास जी ने कहा कि ज़ुबैर सिद्दीक़ी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज सेवा और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। वे केवल पद तक सीमित न रहकर ज़मीनी स्तर पर लोगों के बीच पहुँचकर न्याय और इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मगुरु, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार स्वरूप प्राप्त हुआ।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
