Oplus_16908288
उधम सिंह नगर। 5 जनवरी 2026
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन उधम सिंह नगर के तत्वावधान में आयोजित एकदिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स अस्मिता लीग का सफल आयोजन एक ओंकार ग्लोबल अकैडमी में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ समर स्टडी ग्रुप की चेयरमैन श्रीमती मुक्ता सिंह, ग्लोबल अकैडमी के प्रबंधक सुखविंदर सिंह एवं उत्तराखंड एथलेटिक्स चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले भर के खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता, रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर और जसपुर से लगभग 140 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सरफराज चौधरी ने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता अंडर-14 एवं अंडर-16 महिला आयु वर्ग में आयोजित की गई। अस्मिता लीग उत्तराखंड के केवल चार जिलों—उधम सिंह नगर, देहरादून, अल्मोड़ा और बागेश्वर में आयोजित की जा रही है, जो एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) के सौजन्य से संपन्न हो रही है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को उचित प्लेटफॉर्म प्रदान करना है।

???? अंडर-14 आयु वर्ग परिणाम
टॉयथलन A
???? वैदेही – रुद्रपुर
???? दिया – खटीमा
???? अनम – काशीपुर
टॉयथलन B
???? दिव्या जोशी – देहरादून
???? निक्की – जसपुर
???? समीक्षा राणा – सितारगंज

टॉयथलन C
???? तृप्ति आनंद – काशीपुर
???? सृष्टि यादव – काशीपुर
???? आराध्या पोखरियाल – काशीपुर
किड्स जैवलिन (U-14)
???? ज्योति जोशी – खटीमा
???? दीपांशी भारद्वाज – काशीपुर
???? खुशी – खटीमा

???? अंडर-16 आयु वर्ग परिणाम
60 मीटर दौड़
???? आकृति पांडे – रुद्रपुर
???? मनरीत कौर – रुद्रपुर
???? दिव्या कापड़ी – खटीमा
600 मीटर दौड़
???? नैंसी रावत – काशीपुर
???? बबीता भट्ट – खटीमा
???? नीतू नेगी – काशीपुर
जैवलिन थ्रो
???? अलीशा सलमानी – खटीमा
???? बबीता भट्ट – खटीमा
???? समृद्धि – काशीपुर
गोला फेंक
???? सादमानी खान – काशीपुर
???? नैंसी रावत – काशीपुर
???? समृद्धि – काशीपुर
लंबी कूद
???? मनरीत कौर – रुद्रपुर
???? आकृति पांडे – रुद्रपुर
???? परी – काशीपुर
ऊंची कूद
???? दिव्या कापड़ी – खटीमा
???? अलीशा सावंत – खटीमा
चक्का फेंक
???? सादमानी खान – काशीपुर
???? निकिता – काशीपुर
⚖️ निर्णायक मंडल एवं सहयोग
प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका सरफराज चौधरी, मनीषा, गोविंद सिंह खाती, रियाज खान, मोहम्मद इस्लाम, रिचा गुप्ता, वेद प्रकाश शुक्ला, हरीश कोरंगा सहित अनेक खेल विशेषज्ञों ने निभाई। आयोजन में एक ओंकार ग्लोबल अकैडमी के प्रधानाध्यापक जे.एस. जॉनसन, गुरप्रीत सिंह गोपी, अमन कनौजिया, सतनाम सिंह, वीरेंद्र, सुधाकर सिंह, लकी, विपिन, संतराम आदि का विशेष सहयोग रहा।
???? पूरी खबर और वीडियो रिपोर्ट देखने के लिए काशी क्रांति YouTube चैनल पर जाएं:
???? https://www.youtube.com/@kashikranti
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
