गदरपुर। 6 January 2026 तीन दिन पूर्व हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए लैपटॉप बरामत्कार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया है। बता दें कि
कोतवाली गदरपुर पुलिस ने चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए चार लैपटॉप और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोह पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

दिनांक 04 जनवरी 2026 को वादी अंकुर चावला पुत्र स्व. तिलकराज चावला, निवासी ग्राम बराखेड़ा, द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना गदरपुर में मु0 FIR संख्या 05/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। तहरीर में बताया गया कि दिनेशपुर–मटकोटा रोड स्थित अशोका रिसोर्ट के पास ओवरसीज कार्यालय से अज्ञात चोर लैपटॉप चोरी कर ले गए थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अपराध/काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 05 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान दिनेशपुर अंडरपास के पास ग्राम सूरजपुर क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 04 अदद चोरी के लैपटॉप और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की, जो मुकदमे से संबंधित चोरी का माल पाया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने मोटरसाइकिल को रुद्रपुर क्षेत्र से चोरी किया जाना स्वीकार किया।
अभियुक्तों को धारा 305(ए)/331(4)/3(5)/317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दोनों अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं, जिनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
????♂️ गिरफ्तार अभियुक्त
1️⃣ राजू विश्वास पुत्र रंजीत विश्वास, निवासी वार्ड नं. 06, दिनेशपुर (उम्र 23 वर्ष)
2️⃣ इन्द्रजीत मंडल पुत्र स्व. नारायण मंडल, निवासी वार्ड नं. 04, दिनेशपुर (उम्र 27 वर्ष)
???? बरामद माल
✔️ HP लैपटॉप (2 अदद)
✔️ Lenovo लैपटॉप (1 अदद)
✔️ Dell लैपटॉप (1 अदद)
✔️ Honda Livo मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट)
????♀️ पुलिस टीम
???? संजय पाठक – प्रभारी निरीक्षक, गदरपुर
???? उ0नि0 मुकेश मिश्रा – प्रभारी चौकी महतोष
???? कांस्टेबल कुंदन सिंह, उमेश जोशी, जीवन फुलेरा
???? पूरी खबर की वीडियो रिपोर्ट देखने के लिए काशी क्रांति YouTube चैनल से जुड़ें:
???? https://www.youtube.com/@kashikranti
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
