गदरपुर। 7 जनवरी 2025 पुलिस ने चोरी की फिराक में घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद उधम सिंह नगर द्वारा वर्तमान शीतकालीन मौसम को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम तथा अवैध शस्त्र/हथियार रखने वालों के विरुद्ध कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गदरपुर के नेतृत्व में कोतवाली गदरपुर पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 26-01-2026 को तड़के चेकिंग के दौरान, घने कोहरे का लाभ उठाकर चोरी/लूट की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक संदिग्ध अभियुक्त को शिवनगर (भाखड़ा पुल) से साबरी ईंट भट्टा जाने वाले मार्ग, मैन रोड से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर तथा 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली गदरपुर में FIR संख्या 09/2025, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने पूर्व में चोरी एवं नकबजनी के मामलों में जेल जाना स्वीकार किया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी की जा रही है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
???? बरामदगी का विवरण
• एक अदद तमंचा 12 बोर
• 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर
???? गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
राजू राय पुत्र दीपांकर राय
निवासी – दुर्गा मंदिर नंबर-04, वार्ड नंबर-05, शक्तिफार्म
थाना – सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर
उम्र – 26 वर्ष
???? पुलिस टीम
• प्रभारी निरीक्षक – श्री संजय पाठक, कोतवाली गदरपुर
• उ0नि0 – श्री मुकेश मिश्रा (प्रभारी चौकी महतोष)
• का0नि0 1312 – कुंदन सिंह
• का0नि0 756 – जीवन फुलेरा
• का0नि0 1018 – उमेश जोशी
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
