गदरपुर। 8 जनवरी 2025 चोरी की वारदातों पर नकेल कसते हुए कोतवाली गदरपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ चोरी का खुलासा किया, बल्कि चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
दिनांक 05-01-2026 को वादी मुकदमा सुखविन्दर सिंह पुत्र श्री अर्जुन सिंह, निवासी ग्राम मजरामरदान, कोतवाली गदरपुर, जनपद उधम सिंह नगर द्वारा थाना कोतवाली गदरपुर में तहरीर दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी मोटरसाइकिल HF Deluxe (पंजीकरण संख्या UK06SA2280) चोरी कर ली गई है।

उक्त तहरीर के आधार पर मु0 FIR संख्या 06/2026, धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 विजय कुमार को सौंपी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद उधम सिंह नगर द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गदरपुर के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में दिनांक 08-01-2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर, कोतवाली गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कनकटा सकैनिया चौराहे से दो अभियुक्तों को चोरी की गई मोटरसाइकिल HF Deluxe के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध FIR संख्या 06/2026, धारा 303(2)/317(2) BNS के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उक्त मोटरसाइकिल को उन्होंने दिसंबर माह में ग्राम मजरामरदान में एक घर के बाहर से चोरी किया था।
अभियुक्तों को बरामद माल सहित माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, साथ ही यह भी सामने आया है कि दोनों अभियुक्त पूर्व में चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।
???? गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1️⃣ शेखर विश्वास पुत्र स्व0 निरंजन विश्वास
उम्र – 27 वर्ष
निवासी – वार्ड नंबर 08, प्लांटेशन, गुलरभोज रोड
थाना – दिनेशपुर, जनपद उधम सिंह नगर
2️⃣ बंकीम हलदार पुत्र श्री सुशांत हलदार
उम्र – 26 वर्ष
निवासी – मोतीपुर, वार्ड नंबर 02
थाना – दिनेशपुर, जनपद उधम सिंह नगर
???? बरामद माल का विवरण
• एक अदद मोटरसाइकिल HF Deluxe
• पंजीकरण संख्या – UK06SA2280
???? पुलिस टीम का विवरण
• श्री संजय पाठक – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली गदरपुर
• उ0नि0 विजय कुमार
• उ0नि0 मुकेश मिश्रा
• कानि0 1319 – विजेंद्र नेगी
• कानि0 756 – जीवन फुलेरा
• कानि0 307 – वीरेंद्र मेहता
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
