Oplus_16908288
रुद्रपुर। 12 जनवरी 2026
जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर के ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह पुत्र तेजा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस विभाग की लापरवाही आधिकारिक रूप से प्रमाणित होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कड़ा एक्शन लिया है।
कोतवाली आईटीआई से जुड़े इस गंभीर प्रकरण में प्रथम दृष्टया घोर उदासीनता और कर्तव्यहीनता पाए जाने पर थानाध्यक्ष सहित दो उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

???? आदेश में क्या कहा गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार—
- उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह रौतेला (थानाध्यक्ष, कोतवाली आईटीआई)
- उपनिरीक्षक प्रकाश बिष्ट (कोतवाली आईटीआई)
के विरुद्ध मृतक सुखवंत सिंह के प्रकरण में बरती गई लापरवाही को लेकर अनुशासनिक कार्रवाई प्रचलित/प्रस्तावित की गई है।
दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाने के निर्देश भी आदेश में स्पष्ट किए गए हैं।
???? चौकी पैगा के 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
आदेश के तहत चौकी पैगा, कोतवाली आईटीआई में तैनात पुलिस बल को भी जवाबदेह ठहराया गया है।
निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया—
- उपनिरीक्षक/चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार
- अपर उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह
- आरक्षी 327 भूपेन्द्र सिंह
- आरक्षी 690 दिनेश तिवारी
- मुख्य आरक्षी 154 शेखर बनकोटी
- आरक्षी 501 सुरेश चन्द्र
- आरक्षी 392 योगेश चौधरी
- आरक्षी 60 राजेन्द्र गिरी
- आरक्षी 298 दीपक प्रसाद
- आरक्षी 159 संजय कुमार
???? जांच के स्पष्ट निर्देश
आदेश में यह भी कहा गया है कि—
- निलंबित अधिकारियों को प्रमाण-पत्र देना होगा कि वे किसी वाणिज्यिक/निजी व्यवसाय में संलिप्त नहीं हैं
- पूरे मामले की निष्पक्ष, विस्तृत और समयबद्ध प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए
- जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर और कठोर कार्रवाई की जाएगी
⚖️ एक मौत, कई सवाल
सुखवंत सिंह की मौत ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि
अगर थाने-चौकी स्तर पर समय रहते कार्रवाई होती, तो क्या एक किसान की जान बच सकती थी?
यह मामला केवल विभागीय कार्रवाई का नहीं, बल्कि पुलिस की संवेदनशीलता और आम आदमी के भरोसे से जुड़ा है।
लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
???? पुलिस महकमे में हड़कंप
SSP के इस आदेश के बाद जिले भर के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई नीचे तक सख्त संदेश देने के लिए की गई है कि
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
