Oplus_16908288
काशीपुर, 13 जनवरी।
उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को ऊधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैगा पहुंचकर मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान की जाए और पूरे प्रकरण में पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि इस मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं तथा स्वयं पूरे प्रकरण की निगरानी भी कर रहे हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान परिवार को न्याय दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान मृतक के भाई परविंदर सिंह, पिता तेजा सिंह, हरजीत सिंह, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह, एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह, एसडीएम बाजपुर डॉ. अमृता शर्मा, ओबीसी मोर्चा महामंत्री रविपाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
